अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रम्प को गले लगाकर स्वागत किया। 22 किमी का रोड शो जारी है। दोनों नेता साबरमती आश्रम भी जाएंगे। ट्रम्प का बतौर राष्ट्रपति यह पहला भारत दौरा है।
ट्रम्प के साथ पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जैरेड कुशनर भी भारत आए हैं।अमेरिकी राष्ट्रपति अहमदाबाद में 230 मिनट रहेंगे। बीते 61 साल में ट्रम्प भारत आने वाले 7वें अमेरिकी राष्ट्रपति हैं। बराक ओबामा दो बार भारत दौरे पर आए थे।